Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जामुल में बायोगैस प्लांट लगेगा, नगर निगम भिलाई, छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल प्राधिकरण एवं भारत पेट्रोलियम के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हुआ हस्ताक्षर…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैवईंधन जैसे कि कम्प्रेस्ड बॉयो गैस उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम भिलाई छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल विकास प्राधिकरण और भारत पेट्रोलियम कार्पोेरेशन के मध्य 21 अक्टूबर सोमवार को त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी, छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल के सीईओ सुमित सरकार, बीपीसीएल मुम्बई के बॉयो फ्यूल हेड अनिल कुमार पी., कमिश्नर नगर निगम भिलाई बजरंग दुबे, बीपीसीएल एवं ऊर्जा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में सतत योजना के अंतर्गत यह एग्रीमेंट हुआ है, जिसके तहत् नगर निगम भिलाई अंतर्गत ट्रेंचिंग ग्राउंड जामुल में भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा 60 करोड़ रूपए की शतप्रतिशत राशि का निवेश कर सीबीजी संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस संयंत्र के स्थापित होने से नगर निगम भिलाई एवं दुर्ग जिले के आसपास के नगर निगमों में प्रतिदिन निकलने वाले लगभग 150 मिट्रिक टन ठोस अपशिष्ट का उपयोग जैव ईंधन उत्पादन में किया जा सकेगा। इस संयंत्र के लग जाने से प्रति वर्ष प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 30 हजार मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा।

See also  KKR vs GT : आज कोलकाता से भिड़ेगी गुजरात की टीम, रोमांचक होगा मुकाबला! जानें किस टीम का पलड़ा भारी…

कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र में सह उत्पाद के रूप में प्राप्त जैविक खाद से जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। संयंत्र की स्थापना से ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी आयेगी तथा पर्यावरण स्वच्छ होगा। सीबीजी के उपयोग से राज्य नेट जीरो इमिशन की दिशा में अग्रसर होगा।

गौरतलब है कि नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैवईंधन जैसे कि कम्प्रेस्ड बायोगैस उत्पादन की आपार संभावनाओं को देखते हुये छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के सतत प्रयास के फलस्वरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप-मुख्यमंत्री अरूण साव की उपस्थिति 13 मार्च 2024 को नगर पालिक निगम, रायपुर एवं भिलाई, सीबीडीए एवं बीपीसीएल के मध्य 02 कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्रों की स्थापना हेतु त्रिपक्षीय एमओयू निष्पादित किया गया था। जिसके तहत आज 21 अक्टूबर को नगर पालिक निगम भिलाई, सीबीडीए एवं बीपीसीएल के मध्य त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!