बैठक का आयोजन संस्था में नव नामित प्रख्यात समाज सेवी व्यवसाई नैला जांजगीर के छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष और संस्था में राष्ट्रीय सचिव मनोज अग्रवाल के अथक सराहनीय प्रयासों से किया गया ।
डां.हरि ओम शर्मा चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनधारा नमामि गंगे ने बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समस्त संस्था के पदाधिकारियों एवम जांजगीर चांपा के स्थानीय गणमान्य अतिथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि अवश्य ही यह सराहनीय प्रयास था, जिस से संगठन को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी । इनके अलावा बैठक में बिलासपुर से नमामि गंगे की महासचिव डॉक्टर शीला शर्मा, नई सदस्य हाईकोर्ट वकील भावना कश्यप, प्रियंका सिंह एवं बैकुंठपुर से सत्येन्द्र पाल सिंह जांजगीर चांपा जिले की अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष रमा गोस्वामी एवं राष्ट्रीय सचिव आर के पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव राम रतन श्रीवास भी बैठक में मौजूद थे स्थानीय मीडिल स्कूल प्राचार्य समाज सेवी राकेश तिवारी एवं व्यवसायी संदीप अग्रवाल शिक्षक विनोद पाण्डेय, चित्रकांत पाण्डेय बैठक में उपस्थित थे।