Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने किया छात्रावास, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय का निरीक्षण, जीवन में तरक्की के साथ साथ प्रकृति से जुड़ के रहना जरूरी – सोनमणि बोरा…

विद्यार्थी लक्ष्य बनाकर करें तैयारी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे उत्कृष्ट जांजगीर चांपा अभियान की प्रभारी सचिव ने की सराहना।

 जांजगीर-चांपा। जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने जिले के राहौद के शासकीय नवीन प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रवास के बच्चों से खेल कूद मनोरंजन एवं पढ़ाई से संबंधित सवाल जवाब किये। उन्होंने एसडीएम तहसीलदार को समय समय पर छात्रावास का निरीक्षण व बच्चों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में बागवानी फल-सब्जी भी लगाने कहा। इस मौके पर कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित रहे।
       प्रभारी सचिव बोरा ने छात्रावास में विद्यार्थियों से कहा जीवन में तरक्की के साथ प्रकृति से जुड़ के रहना जरूरी है। प्रकृति से जुड़े रहने से मन शांत और एकाग्र रहता है, प्रभारी सचिव ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिले और सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने छात्रावासों में बिजली, पानी और अन्य जरूरी संसाधनों की पर्याप्त आपूर्ति के लिए भी विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों की व्यवस्था, स्वच्छता और छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर छात्रों के रहने, खाने और पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली। श्री बोरा ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों से भी संवाद करते हुए उनसे चर्चा की। उन्होंने बच्चों को नियमित योगा अभ्यास करने कहा।
       पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्र 1 जांजगीर के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए जिले के प्रभारी सचिव बोरा ने कहा कि आप अपने विषय की तैयारी लक्ष्य बनाकर करें। इससे संबंधित विषय को लेकर आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जिले में चलाये जा रहें उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों से चर्चा की और बोलेगा बचपन, पढ़ाई का कोना अभियान की सराहना भी की। उन्होंने बारहवीं के विद्यार्थियों से कहा कि उन्होंने कहा कि शिक्षा में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने से आप सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको पता होना जरूरी है कि आपको क्या हासिल करना है, लक्ष्य बनाने से आपको मोटिवेशन मिलता है। उन्होंने कहा कि आपके पास अभी जो समय है उसका सही तरीके से उपयोग करे। लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने से आप अपनी शिक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। बच्चों ने अपने हाथों से बनायें ग्रीटिंग भी जिले के प्रभारी सचिव बोरा को भेंट किये, जिन्हे देखकर उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हे गुलाब के फूल एवं टॉफी पुरूस्कार स्वरूप दी। इस अवसर पर उन्होंने जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।

See also  Mahakumbh 2025 : इंडिगो एयरलाइंस के CEO ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- शब्दों में नहीं बयां की जा सकती महाकुंभ की ऊर्जा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!