Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एन्डुरन्स रन में सुकलाल अवड़े का दिखा जज्बा, 77 की उम्र में लगाई 10 किलोमीटर दौड़…

रायपुर। जिले में जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत लोगो क़ो जल और पर्यावरण क़ो संरक्षित रखने का संदेश देने प्रदेश और जिले के नागरिकों ने गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन में अपनी सहभागिता निभायी।

मैराथन में 10 किलोमीटर के एन्डुरन्स रन में धमतरी निवासी सुकलाल अवड़े का बहेतरीन जज्बा दिखाई दिया। सुकलाल अवड़े ने बताया कि उनकी उम्र 77 वर्ष कि है और वे धमतरी के रहने वाले है। उन्होंने पहली बार मेराथन में हिस्सा लिया और इस दौड़ क़ो समय पर पूरा करके बहुत ख़ुश है। उन्होंने बताया कि वे बेडमिंटन के खिलाडी है और वे 47 साल से बेडमिंटन खेल रहे है। अपनी फिटनेस के श्रेय उन्होंने संयमित खानपान, व्यायम, नशे से दूरी और कड़ी मेहनत क़ो दिया। सुकलाल अवड़े ने बताया कि इस वर्ष बेस्ट मोटिवेशनल प्लेयर 2024 का अवार्ड रेलवे द्वारा चारोदा में दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के कुशल नेतृत्व में धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिये किए जा रहे प्रयासों को सराहा।

See also  आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!