Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मृतक कैलाश पटेल निवासी ग्राम कुरदा चांपा द्वारा 26 अक्टूबर 22 को अपने घर के कमरा में ग्राम कुरदा चांपा में फांसी लगाकर आत्म कर लिया था। जिसकी सूचना पर थाना चांपा में मर्ग क्रमांक 75/2022 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर मृतक का पीएम कराया गया। मर्ग जांच दौरान मृतक के परिजनो एवं आसपास के लोगो से पूछताछ कर कथन लिया गया। मृतक के साथ दिनाक घटना के एक दिन पहले गांव के  रामगोपाल पटेल, सोनकमल एवं नीलकमल के द्वारा अश्लील गाली गुप्तार कर तुम चोर हो चोरी करते हो कहकर धक्का मुक्की किए थे तथा दूसरे दिन दिनाक घटना को फटाका फोड़ कर हो हल्ला किए। जिससे मृतक कैलाश पटेल ने आरोपियों के यह कृत्य से तंग आकर फांसी लगाकर आत्म हत्या करना पायें जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना चम्पा में अपराध क्रमांक 600/2023 धारा 306, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी रामगोपाल पटेल, नीलकमल पटेल, सोनकमल पटेल सभी निवासी ग्राम कुरदा थाना चम्पा जिला जांजगीर चांपा  को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार कियें जाने से तथा आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में  उपनिरी. बी एस डहरिया , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर आर. डिकेस्वर साहू,आकाश कलीसिया, पदामराज सिंह एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  सीमेंट प्लांट से जहरीली गैस का रिसाव, छात्र-छात्राएं एक के बाद एक होने लगे बेहोश, मचा हड़कंप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!