Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्राण घातक हमला करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। प्राण घातक हमला करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 07 जनवरी 2022 को प्रार्थी मोती महतो के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अपने साथी द्वारा रेत घाट नवापारा के भंडारण स्थल के कमरा में बातचीत कर बैठे थे तभी आरोपी राकेश यादव एवं उसके अन्य साथियों के साथ आए और हाथ में डंडा और राड रखे थे और बोले की तुम लोगो पूर्व में बताया गया है कि रेत का काम करना है तो एक लाख देना पड़ेगा अभी के अभी दो हम लोग बार बार मांगने नही आयेंगे बोल कर एक राय होकर मारपीट और तोड़फोड़ करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर चोट पहुंचाए और पचास हजार रुपय को ले गए है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 04/22 धारा 307,147, 148, 149,386, 458,427 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था पूर्व में प्रकरण के चार आरोपी गोविंदा यादव,उत्तम यादव, उमेश यादव,अजय यादव निवासी नवापारा को गिरफ्तार कर रिमाड पर भेजा गया है प्रकरण के  आरोपी राकेश यादव, निवासी केवा फरार थे जिसका लगातार पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी।
आरोपी राकेश यादव उम्र 35 साल निवासी केवा को मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आर. 368 स्वाती गिरोल कर, आरक्षक जनक कश्यप, अनिल कुर्रे, कुलदीप खूंटे  एवं थाना स्टाफ योगदान रहा है।

See also  निर्मला सीतारमण के बजट में ISM 2.0 लॉन्च की घोषणा से सेमीकंडक्टर मे भारत बनेगा दुनिया का बड़ा केंद्र - पंकज अग्रवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!