Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चोरी के मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। चोरी के मोटर सायकल के साथ आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी नवल किशोर डहरिया निवासी ग्राम कोरबी थाना बलौदा जो  24 जून 2024 को अपनी मोटर सायकल बजाज सीटी 100  क्रमांक सीजी-11- एएस 9162 से सब्जी लेने बलौदा आया हुआ था। मोटर सायकल को सब्जी मार्केट के सामने खडी कर सब्जी लेने चला गया था कुछ देर बाद वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल नही था जिसे आसपास पता तलाश किया कहीं पता नही चला कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 240/24 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
 मोटर सायकल चोरी की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए  पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में अज्ञात आरोपी एवम चोरी गए मोटर सायकल की लगातार पातासाजी की जा रही थी।
 इसी क्रम में विवेचना दौरान थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की चोरी के मोटर सायकल आरोपी समीर सारथी निवासी वार्ड 15 बलौदा द्वारा अपने पास छिपाकर रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो घटना दिनांक को मोटर सायकल को चोरी कर अपने पास छिपा कर रखना बताया जिसे समक्ष बरामद किया जाकार आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने से   विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, मुकेश यादव, आर. श्याम राठौर, हेमंत साहु, महेश राज, जयराम बिंझवार का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कर्तव्य पालन के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें श्रमिक साथी: बंजारा, एबीवीटीपीएस मड़वा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!