Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जुआ सट्टा खेलने व खेलाने वाले 02 आरोपी को अलग-अलग प्रकरण में किया गया गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खेलने व खेलाने वाले 02 आरोपी को अलग-अलग प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम नवागढ़ से जरिए मुखबीर से सूचना मिला की किरित का आरोपी राकेश कुमार साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 34 निवासी किरित द्वारा राछा भाटा नवागढ़ चौक के पास मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा खेला रहा है एवं खेल रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ और गवाह के साथ रेड कार्यवाही किया गया। जो आरोपी अपने मोबाइल से श्रीदेवी नाइट्स, कल्याण, मुंबई, जैसे सट्टा में लगातार रुपए पैसे ऑनलाइन लगा रहा था एवम कई लोगो से पैसे लेकर भी आनलाइन सट्टा में पैसे लगा रहा था, उसके मोबाइल में ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखा गया जो आरोपी लाखो रुपए का सट्टा खेल/ खेला रहा था आरोपी के मोबाइल को कब्जे में लिया गया।

See also  ‘‘कृषक सह श्रमिक सम्मेलन’’ में लाभान्वित हुए जांजगीर-चांपा जिले के 4615 हितग्राही...

इसी प्रकार आरोपी राकेश कुमार साहू पिता खेमन लाल साहू किरित थाना नवागढ जो राछा में सट्टा खेलने/खेलाने का सूचना प्राप्त होने ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवम जिस मोटर सायकल होंडा लियो सी जी 22 G 9515 में घूम घूम कर सट्टा खेल / खेला रहा था को गवाहों के जप्त किया गया, आरोपियों का कृत्य धारा 6,7 छ.ग.जुआ प्रति.अधि.2022 के अर्तगत पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमाक 353/24 एवं 354/24 कायम कर गिरफ्तार किया गया, एवं माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कश्यप म.प्र.आर.स्वाति गिरोलकर, आरक्षक टुकेश्वर डडसेना, कुलदीप खूंटे, जनक कश्यप, बलराम यादव, श्याम कुमार शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

See also  छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, फिल्म "छावा" को कर मुक्त करने पर किया आभार प्रकट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!