Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आम आदमी पार्टी में जांजगीर लोकसभा के सचिव बने आशुतोष गोपाल…

आम आदमी पार्टी में जांजगीर लोकसभा के सचिव बने आशुतोष गोपाल

जांजगीर-चांपा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विधायक माननीय संजीव झा की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी की अनुसंशा में संगठन विस्तार करते हुए जांजगीर के युवा नेतृत्व आशुतोष गोपाल जी को अपना जांजगीर लोकसभा में लोकसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
लोकसभा सचिव बनने पर जांजगीर पामगढ़ अकलतरा सक्ति, जैजैपुर पामगढ़, बिलाईगढ़, कसडोल विधानसभा के संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
आशुतोष गोपाल ने बताया कि जांजगीर लोकसभा के सभी विधानसभा में सबसे ज्यादा किसान और मजदूर है जिन्हें सबसे ज्यादा जरूरत अच्छे स्कूल और हॉस्पिटल और रोजगार की है।
जिसे लेकर हम जनता के पास जायेंगे ,और जांजगीर लोकसभा की सभी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेंगे।
लोकसभा सचिव बनने पर जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारी , एवं कार्यकर्ताओ ने बधाइयाँ प्रेषित की।

See also  Urban Company का IPO मचा रहा धमाल, क्या मिलेगा मोटी कमाई करने का मौका

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!