Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त…

जांजगीर-चांपा। श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज भोगहा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजित आचार्य नवीन शर्मा का शाल, श्रीफल से सम्मान किया आचार्य जी ने भी शाल भेंट करके महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त की। इस अवसर पर राजेश्री महन्त जी महाराज ने उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि- भगवान शिवरीनारायण पुजारी परिवार के द्वारा यह श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ अपने परिजन की स्मृति में आयोजित किया गया है। स्वर्गीय जनक तिवारी, भागवत तिवारी, दीपक तिवारी तथा श्रीमती तिवारी जी के अभी इस लोक से गमन करने का समय नहीं हुआ था लेकिन ऐसा लगता है कि परमात्मा को उनकी सेवा की आवश्यकता थी इसलिए उन्हें अपने लोक में बुला लिया। उनकी स्मृति में यहां श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ आयोजित की गई है। भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरण- शरण में स्थान प्रदान करें। हमें अपने जीवन में ईश्वर के नाम का निरंतर सुमिरन, चिंतन, जप करनी चाहिए। इससे लोक और परलोक दोनों सांवर जाते हैं। व्यास पीठ पर विराजित आचार्य शर्मा जी ने कहा कि- परम पूज्य गुरुदेव जी का यहां इस कार्यक्रम में आगमन हुआ है। हम लोग बचपन से ही उन्हें देखते और सुनते आ रहे हैं, उनकी कृपा हम सभी पर निरंतर बनी रहती है, संतो के आगमन से जगत का कल्याण ही होता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से त्यागी महाराज, सुखराम दास, दिलीप तिवारी, राजा तिवारी, अनिल शर्मा, सोनाऊ राम गुप्ता, रामचरण कर्ष, केशव अग्रवाल, आशीष तिवारी, गणेश तिवारी, आशुतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

See also  डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण का भारतीय बाज़ार पर क्या असर हो सकता है और SIP म्युचुअल फंड निवेश को क्यों एक सुनहरा अवसर माना जा सकता है, इस पर विचार करें...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!