Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ति केंद्र के सिवनी में सुना गया प्रधानमंत्री की मन की बात… कार्यक्रम में जिपं. सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने गिनायी केंद्र सरकार उपलब्धि…

सक्ति केंद्र के सिवनी में सुना गया प्रधानमंत्री की मन की बात

कार्यक्रम में जिपं. सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने गिनायी केंद्र सरकार उपलब्धि

जांजगीर-चांपा। सक्ति विधानसभा के सारागांव मंडल सक्ति केंद्र सिवनी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 100 एपिसोड कार्यक्रम को विह्द रूप से सक्ति केंद्र सिवनी में मन की बात सुना गया। सारागांव मंडल के मन के बात के प्रभारी जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर द्वारा ग्राम में मुनादी कराकर महिला समूह को इकट्ठा कर एवं मितानिनों को ग्राम पंचायत के समरसर्त्ता भवन में बुलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सामूहिक रूप से सुने सक्ति विधानसभा के प्रभारी विकास केडिया, जीआईटी सेल के संयोजक अरुण शर्मा, मंडल के अध्यक्ष प्रभात सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन देवांगन, कोषाध्यक्ष रामाधीन राठौर, बूथ अध्यक्ष मनहरण राठौर, मंडल महामंत्री प्रमोद देवांगन, बूथ अध्यक्ष रामरतन राठौर, सारागांव मंडल के मन के बात प्रभारी उमा राजेंद्र राठौर ने मन की बात सुनने के पश्च्यात महिलाओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री विश्व में परचम लहरा रहे हैं और महिलाओं को आगे आने के लिए समूह में जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और नए-नए योजना ला रहे हैं। जिससे महिलाओं का आर्थिक विकास हो सके नरेंद्र मोदी ने बताया कि कमल के दंडी से धागा तैयार करके कपड़ा बनाया जा रहा है। जिससे बुनकरों का आर्थिक विकास हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस चूल्हा दिया गया है जिससे खाना बनाने में दुआ ना हो और किसी प्रकार की बीमारी ना हो और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए राशि और जनधन खाता किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री आवास बहुत सारी योजनाओं लागू किया गया है जिससे हमारे देश में सभी का छत पक्का हो सक्ति विधानसभा के प्रभारी विकास केडिया ने भी कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात ग्राम वासियों महिला शक्तियों को संबोधित किया और साथ में वरिष्ठ जनों का भगवा गमछा एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को प्रभात सिंह ठाकुर, मनमोहन देवांगन ने भी संबोधित किया एवं राजेंद्र राठौर ने आए हुए समस्त अतिथि एवं ग्रामवासी एवं मातृ शक्तियों का का आभार व्यक्त किया। जिसमें कार्यक्रम को सुनने के लिए महिला एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

See also  अम्बेश जांगड़े बनाए गए भाजपाजिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!