Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी – राजेश्री महन्त… जनता जनार्दन की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए यह यज्ञ आयोजित है…

जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी – राजेश्री महन्त

जनता जनार्दन की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए यह यज्ञ आयोजित है

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज जांजगीर-चांपा जिले के दो दिवसीय प्रवास के के तहत द्वितीय दिवस नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम हीरागढ़ में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में सम्मिलित हुए। यहां पहुंच कर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की तथा श्री अनंताचार्य जी महाराज के साथ होम -हवन कर विश्वकल्याण की कामनाएं की। इस अवसर पर अपने आशीर्वचन स्वरूप उन्होंने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा धर्म शास्त्रों में लिखा है कि- जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी अर्थात जन्म देने वाली माता और अपनी जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर के है! इसीलिए श्री स्वामी महाराज ने अपनी जन्मभूमि में इस तरह के महायज्ञ का आयोजन किया है, इस गांव में उनका बचपन बीता है, यहां का अन्नजल उन्होंने ग्रहण किया है इस पवित्र भूमि पर उन्होंने आध्यात्मिक आयोजन कर अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया, यह यज्ञ जनता जनार्दन की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आयोजित है। उन्होंने कहा कि हीरागढ़ से ही नहीं अपितु इस संपूर्ण क्षेत्र से मेरा व्यक्तिगत रूप से है बहुत गहरा संबंध है यहां के लोगों ने मुझे सार्वजनिक जीवन में प्रथम बार पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जनता जनार्दन की सेवा करने का अवसर प्रदान किया था। तबसे इन गांवों में मेरा निरंतर आना- जाना लगा हुआ है, लोग अपने अपने घरों, गांवों में सुख-दुख तथा आध्यात्मिक आयोजन में जब भी याद करते हैं वहां उपस्थित होने का पूरा प्रयत्न करता हूं। ये सभी भगवान शिवरीनारायण के दर्शन के लिए आते हैं और शिवरीनारायण मठ में आयोजित श्री राम कथा में शामिल होकर अपना जीवन कृतार्थ करते हैं ।इन सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना भगवान लक्ष्मीनारायण जी से करता हूं। इस अवसर पर यज्ञाचार्य जी ने कहा कि हमारा यह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पूर्णत: सफल हो गया कारण कि इसमें पूज्य महाराज श्री जी की चरण धूलि पड़ी है, इस तरह के दिव्य महात्माओं के आगमन से यज्ञ पूर्ण हो जाते हैं। इस अवसर पर राजेश्री महन्त महाराज के साथ जनपद सदस्य कमलेश सिंह ,अधिवक्ता प्रमोद सिंह, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे श्रद्धालु भक्तगण तथा पुलिस प्रशासन सहित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।उल्लेखनीय है कि राजेश्री महन्त जी महाराज ने राहौद पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय मूलचंद गुप्ता जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

See also  छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!