शा कन्या पूर्व मा शाला जांजगीर में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा… छात्राओं को प्रगति पत्र एवं स्थानान्तरण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया…

शा कन्या पूर्व मा शाला जांजगीर में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा
छात्राओं को प्रगति पत्र एवं स्थानान्तरण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया
जांजगीर-चांपा। शा कन्या पूर्व मा शाला जांजगीर में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा प्रधान पाठक जयन्ती दुबे द्वारा की गई। छठवीं ,सातवीं के बच्चों को प्रगति पत्र एवम आठवीं के छात्राओं को प्रगति पत्र एवं स्थानान्तरण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला विकास एवम प्रबंधन समिति के सदस्य विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, गोपाल आदित्य पालक गण माता पिता छात्राऐं उपस्थित थी। कक्षा 8 वी की छात्रा कु समिला खातून जो शाला में प्रथम स्थान प्राप्त की है उनका सम्मान करते हुए श्री लहरे द्वारा अंक सूची एवं स्थानन्तरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं इसी तरह उच्च कक्षाओं में भी अपना स्थान बनाये रखने के लिए शुभकामनाएं दी गई। इसी तरह कक्षा आठवी में द्वितीय स्थान एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रार्थना एवम गरिमा सिंह को भी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शाला की में प्रथम ,द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं की जानकारी प्रधान पाठक द्वारा दी गई शाला में तीनो कक्षाओं का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा।
इस अवसर पर शाला से प्रधान पाठक जयन्ती दुबे शिक्षिका अन्नपूर्णा शुक्ला ,अश्वनी जोशी सुधा शर्मा रविकान्त पांडेय ललिता स्वर्णकार एवम पालको में यशवंत सिंह ,नरेंद्र गढ़वाल,उत्तम टण्डन,जगदीश,तनुजा शर्मा ,त्रिवेणी ,लक्ष्मींन पाटले,कृष्णा,सुशीला,शीतल आदि उपस्थित थे।



