Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

डीएमएफ अन्तर्गत शासी परिषद की बैठक आयोजित, प्राप्त राशि, व्यय सहित प्रगतिरत कार्यों और नये प्रस्तावों पर हुई चर्चा…

जांजगीर-चांपा। जिला खनिज न्यास संस्थान के अंतर्गत शासी परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर सांसद जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास नारायण कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, डीएफओ प्रियंका पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित शासी परिषद के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डीएमएफ अंतर्गत विभिन्न एजेण्डाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि शासन की मंशानुरूप जिले में विभिन्न विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहें है। उन्होंने जिले के ग्राम पंचायतों की जानकारी, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, वृद्ध एवं निशक्तजन कल्याण, कौशल विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, आवास, कृषि, पशुपालन, ऊर्जा एवं जल आदि संबंधी कार्याें की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जिले में उपलब्ध डीएमएफ मद का उपयोग जिले के समन्वित विकास के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने डीएमएफ मद से जिले में स्वास्थ्य सेवा, सड़क, पानी, प्राथमिक अधोसंरचना के कार्य करने के सुझाव दिए।

See also  राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान हो रहे खुशहाल... धान की जगह सूरजमुखी की खेती कर किसान तेजराम ले रहे लाभ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!