Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

केएसके महानदी में मजदूरों के साथ स्वास्थ्य के प्रति घोर लापरवाही बरती जा रही है – एचएमएस यूनियन, कारखाना के अंदर संचालित व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र केवल खानापूर्ति के लिए…

अकलतरा। के एस के महानदी पावर कंपनी लिमिटेड नरियरा में कार्यरत मजदूरों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, वहाँ पर भारी अनियमितता है, श्रमिको को कोई भी इलाज नही मिल रहा है दवाई का स्टॉक से लेकर एम्बुलेंस तक की व्यवस्था सही नही है।
   एचएमएस यूनियन के महामंत्री बलराम गोस्वामी ने बताया कि लगातार श्रमिकों के द्वारा कारखाना में संचालित व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिकायत हमारे श्रमिक संघ के पास आ रहा था, ऐसे में मैं खुद रविवार को ड्यूटी में था और अचानक तबियत खराब हो गया और शरीर मे दर्द और बुखार महसूस हुआ तत्पश्चात कारखाना में संचालित व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र ईलाज के लिए गया किन्तु वहाँ जाने पर पता चला कि वहाँ दवाई का स्टॉक नही है, साधारण पैरासिटामॉल ही उपलब्ध था, ऐसे में और विस्तार से जानकारी लेने पर पता चला कि यहाँ महीने में केवल 1 बार खानापूर्ति के लिए दवा आती है, बीच मे कोई भी दवा का स्टॉक नही होने पर वहाँ दवा सीधे अगले महीने ही आता है, आगे बलराम गोस्वामी ने यह भी जानकारी दिया कि वहाँ पर उपस्थित एम्बुलेंस में हेड लाइट की भी समस्या है, जिससे रात्रि में किसी मजदूर का तबियत खराब होने पर असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
   साथ ही श्रमिक नेता बलराम गोस्वामी ने यह भी जानकारी प्रदान किया कि अस्पताल का संचालन निजी एजेंसी के हाथों में है, वहाँ कार्यरत मेडिकल स्टॉफ के पी एफ, बोनस और अन्य मूलभूत सुविधाओं में भी अनियमितता है, जिसके सम्बन्ध में प्रबन्धन को चेतावनी पत्र सौंपा गया कि 15 दिवस में यदि उक्त अनियमितता समाप्त नही होती है तो किसी भी तरह के आंदोलन की जवाबदारी प्रबन्धन की होगी।

See also  Chhattisgarh: CRPF जवान ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव, अधिकारियों ने शुरू की जांच

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!