श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ ग्राम हीरागढ़ टुरी में कलश यात्रा संपन्न…

श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ ग्राम हीरागढ़ टुरी में कलश यात्रा संपन्न
जांजगीर-चांपा। वर्षो बाद श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ ग्राम हीरागढ़ टुरी ब्लॉक नवागढ़ में भाव कलश यात्रा संपन्न हुआ। काशी के विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलयात्रा प्रारंभ हुआ। जल यात्रा में भारी संख्या में गांव की कन्याए एवम महिलाए पुरुष भाग लेकर आनंद का अनुभव कर रहे थे। जल यात्रा वैष्णव तिलक धारण कर कराया गया एवं सायं 3 बजे पंचांग पूजन एवम मंडप प्रवेश का विधान भी संपन्न हुआ। प्रेरणाश्रोत अनंताचारी जी महराज (अंकित शर्मा) के सान्निध्य में यह यज्ञ होने रहा है, जो को इसी गांव के निवासी है। महराज जी अयोध्या के स्वामी राघवाचार्य स्वामी जी के शिष्य है, इनकी शिक्षा काशी में चल रही है। अगले वर्ष इनको विद्यावारिधि की उपाधि काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त होगी। यज्ञ 2 मई तक जारी रहेगा।



