Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पोडीशंकर में पढ़ई तिहार, अंगना म शिक्षा 3.0 कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

पोडीशंकर में पढ़ई तिहार, अंगना म शिक्षा 3.0 कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा। नई शिक्षा नीति के तहत विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान के निर्देशानुसार एवं बीआरसी एच के बेहार के मार्गदर्शन में महिला उन्मुखीकरण एवं खेल-खेल में शिक्षा को बढ़ावा देते हुए एक नई पहल को मूर्त रूप प्रदान करने में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत शा. प्राथमिक शाला पोडीशंकर में डाइट जांजगीर के सहायक प्राध्यापक एम आर चंद्रा, डाइट जांजगीर के व्याख्याता एस के राठौर,संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,सीएसी शैलेष दुबे अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के बम्हनीडीह ब्लाक प्रभारी उदिता सिंह सिसोदिया के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के बम्हनीडीह ब्लाक प्रभारी उदिता सिंह सिसोदिया ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में छोटे बच्चों की माताओं को अपने बच्चों को घर पर रहकर स्कूल के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ’अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ में बच्चों की शिक्षा को रूचिपूर्ण बनाने और उन्हें खेल-खेल में ही विभिन्न विषयों की पढ़ाई कराने के लिए अंगना म शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत विभाग द्वारा की गई है।
अंगना म शिक्षा 3.0 को पढ़ई तिहार के रूप में मना रहे है। अंगना म शिक्षा 3.0 मूलतः माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम है।इस हेतु एक्टिव मदर कम्युनिटी (एएमसी)सक्रिय मातृ समुदाय का प्रत्येक प्राथमिक शालाओ में गठन किया गया है,जो प्रमुखता के साथ बच्चों के शाला पूर्व तैयारी में अपना योगदान देंगे।इन माताओं के द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश पर घर में बच्चों को उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर सीखने हेतु प्रेरित करेंगे। जिस तरह पिछले 2 वर्ष से अंगना म शिक्षा मेला का आयोजन किया जा रहा है, ठीक उसी प्रकार इस वर्ष भी 9 काउंटर बनाकर विस्तार से जानकारी दी गई।
डाइट जांजगीर के सहायक प्राध्यापक एम आर चंद्रा , डाइट जांजगीर के व्याख्याता एस के राठौर ने कहा कि इस वर्ष नवप्रवेशी छोटे बच्चों की माताओें को भी स्मार्ट माताओं के माध्यम से इस कार्यक्रम से सक्रिय रूप से जोडने के लिए पढ़ई तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,सीएसी शैलेष दुबे ने कहा कि पालकों का ग्रुप बनेगा तथा शिक्षकों द्वारा पालकों के मोबाइल नम्बर लाकर उनके ग्रुप बनाकर नियमित कहानियां और अन्य सामग्री भेजी जाएगी और बच्चों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी जिससे पालक बच्चों को घर पर मोबाइल का उपयोग कर कहानी और अन्य शिक्षाएं दे सकें।
प्राथमिक शाला आनंद नगर के प्रधान पाठक खिलावन रात्रे,खिलेश काटकवार, धर्मज्योति मिंज,सरोज बंजारे,भगत सिंह कंवर ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र में अधिकाधिक शालाओं में सुग्घर पढ़वैया कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अंगना म शिक्षा 3.0 पढई तिहार का भव्य आयोजन किया जा रहा है।बैठक सह प्रशिक्षण में माताएं सावित्री बाई,शकुंतला बाई,सावन बाई,नर्मदा बाई,ईशा कहरा, छठ बाई,प्रमिला केवट, मनीषा यादव,वहिदा बेगम, पूजा,रंगबाई, प्रेमलता,शारदा,सावित्री पटेल,धन बाई,द्वासिन बाई, राम बाई,कुमारी बाई, सहोदरा बाई,भूरी बाई, मालती साहू उपस्थित थी।

See also  अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25 हजार रुपए का अर्थ दंड से किया गया दंडित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!