Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
      कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ एक दूसरे का सतत सहयोग करते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता के महत्व को संजोय और उसे चरितार्थ करने का प्रयास करें और जो हमें दायित्व प्राप्त हुआ है उसे निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति की भाषण, गीत एवं कविता तथा स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कलेक्टर निवास में फहराया तिरंगा –
      कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

See also  Mahakumbh Stampede Video: चीखते-भागते और रोते-बिलखते लोग, बिखरा सामान, पथराई आँखों से अपनों को खोजते परिजन, महाकुंभ में भगदड़ के बाद कैसा था मंजर इन डरावनी तस्वीरों से समझे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!