Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

High Cholesterol Effects on eyes: आंखें भी देती हैं संकेत, शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल है या नहीं…

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) होने पर ज्यादा थकान लगना, बेचैनी महसूस होना, हाथ पैरों में सूजन आना, सीने में दर्द होना या सांस लेने में दिक्कत होना आम बात है। हाई कोलेस्ट्रॉल का प्रभाव आपकी आंखों (High Cholesterol Effects on eyes) पर भी देखने को मिलता है। कई बार इससे आपकी दृष्टि भी प्रभावित होती है।

कम उम्र के लोगों में भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने लगी है।

इसके कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा बढ़ता जा रहा है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। High Cholesterol: आज के समय में कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। यंगस्टर्स में भी इस समस्या को बढ़ते देखा जा रहा है। कोलेस्ट्रॉल दिल की नसें ब्लॉक कर सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी स्थितियां बनती हैं। शरीर में होने वाले कई बदलाव हमें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत (High Cholesterol Symptom) देते हैं। इतना ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल के कारण आंखों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

रक्त वाहिकाओं में Bad Cholesterol बढ़ने से आंखों में समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसा होने पर आपको धुंधला दिखाई देने लगता है, काले धब्बे पड़ जाते हैं, आंखों में दर्द और कई तरह की परेशानियां होती हैं। आप अपनी आंखों या उसके आसपास दिख रहे बदलाव के जरिए भी हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लगा सकते हैं।

Advertisment

जैंथेलाजमा
जैंथेलाजमा में व्यक्ति की आंखों की पलकों पर या आंखों के आसपास की त्वचा से नाक तक पीले धब्बे दिखाई देने लगते हैं। कई बार यह निशान बाहर की तरफ उभरे हुए भी होते हैं। पीले रंग के यह निशान कोलेस्ट्रॉल के कारण होते हैं। वैसे तो इन्हें ज्यादा हानिकारक नहीं माना जाता, क्योंकि यह व्यक्ति के देखने की क्षमता प्रभावित नहीं करते हैं।

See also  पुतिन बोले- अमेरिका के दबाव के आगे भारत नहीं झुकेगा:मैं PM मोदी को जानता हूं

आर्कस सेनिलिस या कॉर्नियल सेनिलिस
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण कई बार व्यक्ति को अपनी आंख में मौजूद कॉर्निया के चारों ओर सफेद पीले रंग की रिंग जैसी आकृति भी दिखाई देने लगती है। यह गोल आकृति कार्निया में वसा और कोलेस्ट्रॉल के जमा होने के कारण दिखाई देती है।

रेटिनल वेन ऑक्लूजन
हाई कोलेस्ट्रॉल में रेटिना में जा रही खून की नसें ब्लॉक हो जाती हैं, जिस कारण खून का रिसाव होने लगता है। इसके कारण व्यक्ति की आंखों में सूजन दिखाई देने लगती है और उसकी देखने की क्षमता भी जा सकती है।

लाइफस्टाइल और डाइट में करें बदलाव

See also  न्यू विजन चर्च में मना बड़े हर्षो उल्लास के साथ क्रिसमस का पर्व, नवनिर्वाचित पामगढ़ विधायक शेष राज हरबंश पहुंची कार्यक्रम में...

कोलेस्ट्रॉल को समय रहते ही कंट्रोल कर लेना चाहिए क्योंकि यह गंभीर समस्या है।

हृदय के साथ-साथ इसका आंखों पर भी इसका हानिकारक प्रभाव होता है।

इसे नजरअंदाज ना करें और अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

आप अपनी डाइट में और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।

कुकिंग में सूरजमुखी, मूंगफली, तिल, ऑलिव और चिया सीड्स का ऑयल इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

See also  कोयला घोटाले मामले की जेल में बंद आरोपिया निलबिंत महिला IAS रानू साहु की जमानत याचिका खारिज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!