Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रेंज साइबर थाना, रायपुर की कार्यवाही, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर रेंज साइबर थाना, रायपुर ने कार्यवाही की है।आरोपी से जप्त बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों के कुल 50 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज के।

प्रार्थी प्रोफ़ेसर डॉ.डी. सुनील एम एस, एम सी एच ऑर्थो (यू के) पिता एम एल देवांगन 48 वर्ष अशोका रतन पंडरी रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 2.92 करोड़ रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में दर्ज कराई, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 163/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। दिल्ली निवासी आरोपी अंकित सिंह द्वारा पता बदल कर फर्जी कम्पनी बनाकर कर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे।
इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 50 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को दिनांक 10/8/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
आरोपी अंकित कुमार सिंह पिता राकेश कुमार सिंह 19 वर्ष पता के 65 जेजे कैंप तिगड़ी साउथ दिल्ली

See also  श्री रामलला के दर्शन को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल, आस्था स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम, प्रभु श्री राम के जयकारों से राममय हुआ वातावरण, श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!