Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जिले की सेवादल सिपाही, अगस्त क्रांति की याद में रायपुर में हुआ आयोजन…                            

जांजगीर-चांपा। जिले की कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाया। ज्ञात हो कि अगस्त क्रांति की याद में प्रतिवर्ष प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा राजधानी रायपुर में तिरंगा यात्रा निकाला जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी सुंदर नगर चौंक में पंडित सुंदर लाल शर्मा की प्रतिमा में माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया जो गांधी प्रतिमा  पहुंचकर समाप्त हुआ, तत्पश्चात कांग्रेस भवन में सभा का आयोजन हुआ। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, अतिरिक्त मुख्य संगठक संतोष पाण्डेय, महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजुलता आनंद, महासचिव राजेश गुप्ता सहित प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जांजगीर चांपा जिले से जिलाध्यक्ष देवकुमार पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़ श्याम साहु, महासचिव सत्यप्रकाश सिंह, होरिलाल कश्यप पामगढ़, जांजगीर शहर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, रवि कश्यप, हनुमान कश्य, धनीराम विश्वकर्मा, प्रहलाद कश्यप, कीर्तन साहु, शिवकुमार साहु, शत्रुहन साहु, बंशी कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।

See also  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!