Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज  एवं राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में “हमर पुलिस हमर संग” जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

जांजगीर-चांपा। पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज  एवं राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 02 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को “हमर पुलिस हमर संग” जन जागरूकता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके मुख्य अतिथि एवं वक्ता  के रूप में डीएसपी अनिल कुर्रे,टीआई भास्कर शर्मा, एसआई लालन पटेल, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, महिला प्रधान आरक्षक ऐनुका तिर्की, आरक्षक अभिषेक कुमार तिवारी, आरक्षक कोमल राठौर, आरक्षक टुकेश्वर डडसेना, आरक्षक जनक कश्यप एवं आरक्षक संजय साहू जी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय महिला जागरूकता यातायात पुलिस एवं साइबर क्राइम था। जिसके अंतर्गत ऑनलाइन ठगी, यातायात नियमों का पालन एवं महिला जागरूकता के विषय में आवश्यक जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का संचालन श्री तेरस दिनकर प्राध्यापक बॉटनी विभाग के द्वारा सुचारू रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के निर्देशक विनोद अग्रवाल, जे एल एन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा एवं राधा कृष्ण शिक्षा समिति के प्राचार्य डॉ. रित्विज तिवारी, उपप्राचार्या सिंपल रजक, समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के निर्देशक विनोद अग्रवाल के द्वारा इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी का आभार प्रकट किया गया।

See also  Nitish Kumar : नीतीश कुमार फिर बने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिना मुकाबले मिली जिम्मेदारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!