Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चांपा थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों को आईजी ने किया सम्मानित, गणमान्य नागरिकों एवं संगठनों के सहयोग से चौक-चौराहों में लगाया जा रहा सीसीटीवी कैमरा…

जांजगीर-चांपा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा थाना चांपा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। बता दें कि चांपा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं संगठनों के सहयोग से चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है, जिससे अपराधों की रोकधाम एवं पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ ही आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सुविधा होगी।
वर्तमान समय में बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जिले के चौक-चौराहों पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए जाने पर एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार एवं निरीक्षक डॉ. नरेश कुमार पटेल द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाने की पहल की गई। थाना चांपा क्षेत्र के लोगोें के सहयोग से चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा हर दृष्टि से सुरक्षित करने की सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के पहलु को गंभीरता से लेकर कार्य किए जाने की वजह से समाज के अलग-अलग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चिंतनशील वर्ग ने इस काम में पुलिस का सहयोग करने के साथ एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। चांपा शहर में सुरक्षा की दृष्टिगत प्रवेश और निकासी वाले बिंदु के अलावा अन्य महत्वपूर्ण केंट को हाई फ्रीक्वेंसी क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जा रहा है। इनके माध्यम से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अप्रत्याशित घटना की स्थिति में यह संसाधन पुलिस की जांच और पीड़ित पक्ष को राहत देने के लिए अपनी उपयोगी भूमिका निभाएंगे। पुलिस द्वारा की गई पहल पर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ज्वेलर्स एसोसिएशन, स्टोन क्रेशर यूनियन, ब्राम्हण समाज, वरिष्ठ व्यापारियों सहित अन्य लोगों ने रुचि दिखाई। साथ ही पुलिस की इस योजना को ऊंचाई देने के लिए आर्थिक रूप से अपेक्षित सहयोग प्रदान किया। इस सहयोग से ही चांपा शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन का काम क्रियान्वित करने जा रहे है और जल्द ही यह काम पूर्ण होने के साथ सुरक्षा की भावना को मजबूती देगा। पुलिस का कंट्रोल रूम भी क्लोज सर्किट्स कैमरे के माध्यम से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखेगा। उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना चांपा क्षेत्र के चांपा सेवा संस्थान के सदस्य, ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन चांपा, सराफा एसोसिएशन चांपा, मनोज शर्मा आनलाइन कंप्यूटर चांपा, ब्राम्हण समाज चांपा, अजय बंसल एवं थाना चांपा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाने में सहयोग किए जाने से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा संबंधितों को सम्मानित किया जाकर उनके कार्यों की प्रशंसा की गई।

See also  कुशल वक्ताओं को मौका देगी युवा कांग्रेस - गौरव दुबे... जिले में किया गया यंग इंडिया के बोल सीजन - 3 का पोस्टर लांच...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!