Predictive Artificial Intelligence: AI बताएगा भविष्य की घटनाएं, मौत का भी चल सकेगा पता, यहां जानें कैसे होगा उपयोग…
लंबे समय से स्टैटिसटिकल एनालिसिस का उपयोग कर भविष्य के अनुमान लगाए जाते हैं। प्रिडिक्टिव AI इसका ही एक तरह से अपग्रेड वर्जन है। इसमें बड़ी मात्रा में डाटा एक्सेस करने की कैपेसिटी है, यानी यह पहले से अधिक तेज और सटीक जानकारी देने में सक्षम है।

बड़े डेटा को प्रोसेस करने में सक्षम हैं Predictive AI
इसमें मैन्यूअली काम करने की नहीं पड़ती जरूरत
Predictive AI डेटा पैटर्न की पहचान करने में हैं सक्षम
Predictive Artificial Intelligence : बढ़ती डिजिटल तकनीक के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का प्रयोग भी काफी बढ़ गया है। अब एआई के जरिए किसी की मौत की तारीख का भी पता लगाया जा सकता है। AI कि इस सुविधा को प्रिडिक्टिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहा गया है। इसके जरिया भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जानकारी निकाल सकते हैं।
क्या है प्रिडिक्टिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
प्रिडिक्टिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक तरह का कंप्यूटर प्रोग्राम है, जिसके जरिए स्टैटिसटिक्स एनालिसिस करके प्रिडिक्शन निकाला जा सकता है, यानी यह किसी भी पैटर्न को पता कर करने और किसी भी बिहेवियर का अनुमान लगाने में सक्षम है। AI की इस तकनीक के जरिए भविष्य की घटनाओं के बारे में भी अनुमान लगाया जा सकता है।

तरह काम करता है प्रिडिक्टिव AI
प्रिडिक्टिव AI तीन तरह से काम करने में सक्षम है। इसमें पहला ज्यादा मात्रा में डेटा की पहचान करना, दूसरा मशीन लर्निंग और तीसरा पैटर्न की पहचान करना है।
डाटा की पहचान करना
जितनी ज्यादा मात्रा में डेटा होगा एनालिसिस उतना ही बेहतर होगा। प्रिडिक्टिव एआई बड़ी मात्रा में डाटा का एनालिसिस करने में सक्षम है।

मशीन लर्निंग
प्रिडिक्टिव AI के जरिए मशीन लर्निंग के जरिए कंप्यूटर प्रोग्राम के डाटा को पहचानने में आसानी होती है। यह ऑटोमेटिक काम करता है। मशीन लर्निंग बड़े डाटा को प्रोसेस करने में भी सक्षम होता है।
पैटर्न की पहचान करने में सक्षम
प्रोडक्टिव आई किसी भी डाटा की पहचान करने में भी सक्षम है कि डाटा का किस तरह का पैटर्न है और इसे फ्यूचर की घटनाओं के साथ जोड़कर भी देखा जा सकता है।



