Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार…

थाना आरंग क्षेत्रान्तर्गत कालेज गेट के सामने स्थित हेमंत ज्वेलर्स में दिये थे चोरी की घटना को अंजाम।

रायपुर। ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी हेमंत सोनी ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लक्ष्मी विहार कालोनी आरंग में रहता है तथा उसका आरंग कालेज गेट के सामने हेमंत ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दिनांक 01 जुलाई 2024 को प्रार्थी अपने ज्वेलर्स दुकान में ताला लगाकर बंद कर घर चले गया था, कि रात्रि करीबन 02.30 बजे प्रार्थी को सूचना प्राप्त हुई कि उसके ज्वेलर्स दुकान में चोरी हो गया है। तब प्रार्थी और उसके पिताजी ज्वेलर्स दुकान गये तथा सामान का मिलान करने पर 20 जोडी चांदी की बिछिया, सोने के रंग जैसा आर्टिफिशियल जेवर, तौल कांटा एवं बिल बुक नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 446/24 धारा 305(ए), 331(2) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

See also  कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बैन, इंस्टाग्राम पर 6 दिन में 1.31 करोड़ फॉलोअर्स हुए, यह भाजपा के फॉलोअर्स से डेढ़ गुना

चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके पिताजी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर नकबजनी/चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात अरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी पलारी बलौदा बाजार निवासी सूर्या अनंत उर्फ़ नंकु के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सूर्या अनंत उर्फ़ नंकु की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य 02 साथी रवि कोशले उर्फ़ वीरू एवं प्रीतम डहरिया उर्फ़ पपली के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त रवि कोशले उर्फ़ वीरू एवं प्रीतम डहरिया उर्फ़ पपली की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात...

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने जैसा दिखने वाला आर्टिफिशियल ज्वेलरी, 20 जोड़ी चांदी की बिछिया, तौल कांटा, बिल बुक तथा घटना में प्रयुक्त सी डी डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एफ जे/1378 एवं औजार जुमला कीमती लगभग 75,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

Advertisment

01. सूर्या अनंत उर्फ़ नंकु पिता रोहित अनंत उम्र 21 साल निवासी कैरदा मोड़ लवन थाना लवन जिला बलौदाबाजार। हाल पता – ग्राम रसौटा पोस्ट व थाना पलारी जिला बलौदा बाजार।

02. रवि कोशले उर्फ़ वीरू पिता नूर दास कोशले उम्र 26 साल निवासी ग्राम अकोलीकला पोस्ट छटेरा थाना आरंग जिला रायपुर। हाल पता – काली नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

See also  3000 करोड़ पर नहीं रुकेंगी रश्मिका मंदाना! Sikandar-पुष्पा 3 समेत इन 7 फिल्मों से थिएटर में लाएंगी बवंडर...

03. प्रीतम डहरिया उर्फ़ पपली पिता खीरचंद डहरिया उम्र 18 साल निवासी ग्राम अमसेना पोस्ट थाना खरोरा रायपुर। हाल पता – सतनामी मोहल्ला जैतखाम के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक राजेश सिंह थाना प्रभारी आरंग, निरीक्षक परेश पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि सैय्यद ईरफान, आर. वीरेन्द्र बहादुर सिंह, लक्ष्मीनारायण साहू, लालेश नायक, पुरूषोत्तम सिन्हा, कलेश्वर कश्यप तथा थाना आरंग से प्र.आर. हरनारायण साहू, आर. लव पटेल एवं सैनिक चंद्रशेखर साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!