Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राम राज्य की स्थापना सिर्फ शासन प्रशासन का दायित्व नहीं – स्वामी रामकृष्णाचार्य महराज…

राम राज्य की स्थापना सिर्फ शासन प्रशासन का दायित्व नहीं – स्वामी रामकृष्णाचार्य महराज
 
जांजगीर-चांपा। राम राज्य की स्थापना सिर्फ शासन प्रशासन का दायित्व नहीं है। उत्तम राष्ट्र निर्माण में सबका योगदान जरूरी है। ये बातें नैला में पत्रकारों से चर्चा के दौरान इटारसी के  श्री श्री 1008 श्री स्वामी रामकृष्णाचार्य महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने की बात हो रही है। इसमें सबकी भागीदारी आवश्यक है। हिंदू राष्ट्र या रामराज्य अलग अलग नहीं है, दोनों एक ही है। हिंदू राष्ट्र केवल हिंदूओं के लिए नहीं है। देश के संपूर्ण भू भाग में समरसता हो और सभी लोग अपने धर्म अनुरूप जीवन जी सकें यही हिंदू राष्ट्र है। राजनीति में धर्म होना चाहिए या नहीं इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर ही राजनीति होनी चाहिए। धर्म और राजनीति एक दूसरे के पूरक है। जिस तरह डाक्टर का धर्म उपचार करना है, उसी तरह राजनीतिज्ञ का धर्म देश व समाज की सेवा करना है, इसलिए धर्म राजनीति से अलग नहीं है। राजनीति हमेशा धर्म सम्मत ही होनी चाहिए। व्यक्तिगत लाभ के लिए इसका दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। रामचरित मानस में बड़े भाग से मनुष्य जन्म मिलने की बात कही गई है। इसके बाद भी मनुष्य मोक्ष क्यों चाहता है। इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म मिलने पर मोक्ष का मार्ग भी मिलता है, इसलिए मनुष्य जन्म मिलना सौभाग्य की बात है। व्यासपीठ पर महिलाओं के द्वारा कथा या प्रवचन कहे जाने के संबंध् में उन्होंने कहा कि महिलाओं को वेद पुराण पढ़ने का  अधिकार तो है मगर वेदों में व्यासपीठ पर आसीन होकर कथा वाचन वर्जित है। सनातन धर्म में वेद का आदेश ही सबके लिए कल्याणकारी है। स्वामी रामकृष्णचार्य महाराज ने कहा कि देश में सभी वर्ग के लोगों में राष्ट्रभक्ति और समरसत्ता का भाव उत्पन्न हों ,यह आवश्यक है और इसके लिए भगवान राम से बढ़कर कोई उदाहरण नहीं है। सबरी के पास चलकर भगवान स्वयं गए। भगवान को भक्त जिस रूप में भजता  है, वह उसी रूप में उन्हें मिलते हैं। ज्ञात हो कि  रामकृष्णचार्य महाराज इन दिनों नवागढ़ ब्लाक के ग्राम अमोरा  में 12 से  21 अप्रैल तक श्री राम कथा सुना रहे हैं। इस दौरान कैलाश बसईवाल, पवन अग्रवाल ,पंकज अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अंकित अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

See also  ‘ये कोई खाना है, शराब लाओ’… पुलिस हिरासत में भी सिया के तेवर देख सब हैरान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!