छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार, महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला…

जांजगीर-चांपा। लोन दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संक्रांति प्रधान निवासी धुरकोट हॉल मुकाम वार्ड नंबर 17 जांजगीर के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि के तहत कार्यवाही की गई है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, चार जुलाई को एक महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज़ कराई कि उसे एवं अन्य महिलाओं को संक्रांति प्रधान व उसके साथी द्वारा लोन दिलाकर लोन की रकम को स्वयं उपयोग कर जमा न कर धोखाधड़ी की गई है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी संक्रांति प्रधान निवासी जांजगीर को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने प्रार्थिया एवं अन्य महिलाओं से लोन के नाम पर अपने साथी के साथ मिलकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया, जिस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।



