Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सीएचसी नवागढ़ में जुड़वा बच्चों का कराया नॉर्मल प्रसव… डिलवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ…

सीएचसी नवागढ़ में जुड़वा बच्चों का कराया नॉर्मल प्रसव

 डिलवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

जांजगीर-नवागढ़। सीएचसी नवागढ़ में जुड़वा बच्चों का नार्मल प्रसव डॉक्टरों की टीम द्वारा कराया गया। जिसमें जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है। ज्ञात हो कि सीएचसी में अब ऑपरेशन की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका फायदा क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ पर जुड़वा बच्चों का नॉर्मल प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद मां व बच्चे दोनों स्वस्थ है। बीएमओ डाक्टर नरेश साहू ने बताया कि ईश्वरी साहू पति घनश्याम निवासी गौरव ग्राम सेमरा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लेकर पहुंचे। इस दौरान पीडि़ता का सरकारी अस्पताल में ही सफल प्रसव कराया गया। सफलता पूर्वक प्रसव के दौरान प्रसूता ने दो लड़कियों को जन्म दिया है। तथा दोनों स्वस्थ है। डाक्टर साहू ने बताया कि कि आमतौर पर जुड़वा बच्चों की डिलेवरी सिजेरियन द्वारा कराई जाती है। लेकिन सरकारी अस्पताल का यह पहला मामला है, जिसमें जुड़वा बच्चों की नार्मल डिलवरी कराई गई। साथ ही बड़ी बात यह है कि दोनों जच्चा व बच्चा एकदम स्वस्थ है। प्रसव के दौरान डॉ. आशा कोसले, नर्स नीलिमा, दुर्गेश्वरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बीपीएम विजय निर्मलकर द्वारा मितानिनों को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में डिलवरी केस लेकर अस्पताल पहुंचे। ताकी समय रहते नजदीकी अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया जा सके।
सुविधाओं में हो रहा इजाफा
नवागढ़ बीएमओ डॉ. नरेश साहू के आते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का इजाफा हो रहा है। कोरोनो के कारण और डॉक्टरों की कमी को लेकर आसपास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने से कतराते थे, लेकिन अब नए डॉक्टरों की पदस्थापना के बाद बीएमओ डॉ. नरेश साहू के आते ही लगातार गर्भवती महिलाएं सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के और रुख कर रहे है। महिलाओं डिलवरी को लेकर अच्छी सुविधा मिल रही है।

See also  CG CRIME : घर पर अकेली नाबालिग से दुष्कर्म, 3 दिन तक जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दरिंदगी की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!