Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ से 120 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, लाश देख हार्ट अटैक से पुलिसकर्मी की मौत…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 120 श्रद्धालुओं की मौत हो गई कि।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 120 श्रद्धालुओं की मौत हो गई कि।

जबकि हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने दावा किया है कि हादसे में क़रीब 60 लोगों की मौत हुई है और 18 घायल हैं।

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर रखे गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाथरस की घटना पर दुख जाहिर किया।

उन्होंने कहा, “इस समय चर्चा के बीच मुझे एक दुखद खबर भी दी गई है. यूपी के हाथरस में जो भगदड़ हुई उसमें अनेकों लोगों की दुखद मृत्यु होने की जानकारी आ रही है. जिन लोगों की इस हादसे में जान गई है मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. मैं इस सदन के माध्यम से सभी को भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हर तरीके से मदद की जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर यूपी सीएमओ ने एक बयान जारी करके हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और संदीप सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया कि।

Advertisment

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

See also  नो पार्किंग में खड़े वाहनों का लॉकिंग कर मोटरयान अधिनियम के तहत 21 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6 हजार 300 रुपए समन शुल्क लिया गया...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल से जारी बयान में कहा गया है, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।

“उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है. एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह ने कहा, ”मुख्यमंत्री ने हमें हाथरस में घटनास्थल पर जाने और सरकार की तरफ़ से ज़रूरी फ़ैसले लेने का निर्देश दिया है. मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही कि।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाथरस हादसे पर दुख जताया कि।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही कि।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन, महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में शिशुओं को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट, किशोरियों को उपहार प्रदान किया, वन विभाग में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कोदो, कुटकी और रागी से बनी लड्डू, कुकीज भेंट की...

वहीं, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक कि।

“सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं. सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं. इंडिया के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव में अपना सहयोग प्रदान करें।

ट्रॉमा सेंटर पर मौजूद पीड़ितों के एक परिजन ने कहा, “इतना बड़ा हादसा हो गया है लेकिन एक भी सीनियर अधिकारी यहां मौजूद नहीं है. भोले बाबा को किसने यहां इतना बड़ा कार्यक्रम करने की परमिशन दी थी. प्रशासन कहां कि।

घायलों और मृतकों को ट्रॉमा सेंटर पर ट्रकों, टैंपो और एंबुलेंस में लाया गया।

वीडियो में ट्रॉमा सेंटर के बाहर महिलाओं के शवों को फ़र्श पर लिटाये हुए देखा जा सकता हैं।

ट्रॉमा सेंटर के बाहर अफ़रातफ़री का माहौल है और लोग अपने प्रियजनों की तलाश में वहां पहुंच रहे हैं।

हाथरस के डीएम आशीष कुमार ने बताया कि 50 से 60 लोगों की मौत हुई है. मृतकों की सटीक संख्या अभी बताना संभव नहीं है. उन्होंने कहा, “लोगों को वहां से निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा कि।

See also  CG NEWS: भीषण गर्मी में जानवरों के लिए AC जैसा इंतजाम, मैत्री बाग बना ‘कूल ज़ोन’

डीएम आशीष कुमार ने कहा, “समागम के दौरान जब बहुत ज्यादा उमस होने लगी तो लोग वहां से निकलने लगे. उसी समय हादसा हुआ. घटना की जांच के लिए उच्च अधिकारियों की एक जांच कमेटी बनाई गई है. इस आयोजन की इजाजत एसडीएम ने दी थी. ये एक प्राइवेट आयोजन था. कानून-व्यवस्था के लिए प्रशासन की ड्यूटी लगाई थी, जबकि भीतर की व्यवस्था आयोजकों की ओर से की जानी थी. हादसे की असली वजह क्या है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा. लेकिन फिलहाल प्रशासन का फोकस ये है कि जो लोग घायल हैं उन्हें जल्दी इलाज मिले।

पहले एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में 27 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी तो।

उन्होंने पत्रकारों से कहा था, “एक दुखद घटना हुई है, हाथरस जनपद में सिकंद्राराऊ के पास मुगलगढ़ी गांव में भोले बाबा का कार्यक्रम चल रहा था, भगदड़ के कारण लोगों की मौतें हुई हैं. हमारे यहां एटा के अस्पताल में 27 शव आए हैं जिनमें 23 महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष का शव है. घायल अभी नहीं पहुंचे हैं।

एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) उमेश कुमार त्रिपाठी ने भी मीडिया से बातचीत में बताया था कि, “अभी तक 27 शव पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे हैं, जिनमें दो 25 महिलाएं और दो पुरुष हैं। कई घायलों को भी भर्ती कराया गया है जांच के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ के कारण ये घटना घटी थी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!