Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: रायपुर: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर: प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। बेमेतरा जिले के दाढ़ी नगर पंचायत क्षेत्र में हाल ही में बनी सीसी सड़क के कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त होने की खबर को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे मामले की विस्तृत और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर में 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, राउत नाचा महोत्सव में भी होंगे शामिल...

निर्देशों के तहत संबंधित सड़क का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा, जिसमें निर्माण में उपयोग की गई सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, मानकों का उल्लंघन या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण के निर्देश देते हुए आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी निर्देशित किया कि जिले में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी विशेष समीक्षा की जाए, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग, नियमित फील्ड निरीक्षण और प्रभावी गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र लागू करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्य टिकाऊ और भरोसेमंद बन सकें।

See also  CG Breaking : गॉल ब्लैडर सर्जरी के दौरान बड़ी लापरवाही, गलत जगह लगाया गया स्टेंट

उन्होंने दोहराया कि सरकार की मंशा साफ है—जनहित से जुड़े हर कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनता का विश्वास और मजबूत हो।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!