Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

माइंस ठेकेदार के घर और दफ्तर पर देर रात GST विभाग का छापा, कई दस्तावेज जब्त

भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में GST विभाग ने माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के घर और दफ्तर पर देर रात छापा मारा। यह कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई और लगभग 2 घंटे तक चली। इस दौरान दिल्ली और Raipur से आई संयुक्त टीम दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची।

टीम ने बाजारपार स्थित निवास और दल्लीरोड स्थित कार्यालय में एक साथ जांच की। छापेमारी के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की गई। जानकारी के अनुसार, जांच के बाद टीम कुछ अहम दस्तावेज और प्रिंटर सहित अन्य सामान अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि अरविंद साहू, Neco Jaiswal Group की खदानों में ठेके का काम करता है। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई और स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना नहीं थी।

See also  Raigarh News: बुनियादी शिक्षा के तहत स्कूलों में 3 करोड़ रूपए के घटिया खेल साम्रगी की खरीदी, पूर्व डीईओ सहित 3 को शोकॉज नोटिस

गौरतलब है कि इससे पहले भी साहू के रायपुर स्थित कार्यालय पर GST विभाग द्वारा छापेमारी की जा चुकी है। फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!