भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के पावन अवसर पर पंचायत के सचिवों द्वारा धरना स्थल पर मुख्यमंत्री को सचिवों के मांग को पूरा करने हेतु सदबुद्धि प्रदान करने के लिए हड़ताल स्थल पर सद्भावना दिवस मनाया गया…

भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के पावन अवसर पर पंचायत के सचिवों द्वारा धरना स्थल पर मुख्यमंत्री को सचिवों के मांग को पूरा करने हेतु सदबुद्धि प्रदान करने के लिए हड़ताल स्थल पर सद्भावना दिवस मनाया गया
जांजगीर-चांपा। पंचायत सचिव संघ जनपद पंचायत बम्हनीडीह जिला पंचायत जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय मांग शासकीय करण को लेकर 16 मार्च 2023 से काम बंद कलम बंद हड़ताल पर है। जिसके कारण शासन की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना सहित जन्म मृत्यु, विवाह पंजीकरण, राशनकार्ड, पेंशन योजना, आवास योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री मंत्री भूमिहिन कृषि मजदूरी योजना, आयुषमान कार्ड, एवं 01 अप्रैल 2023 से शुरू होने वाले आर्थिक सर्वे सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं ठप्प हो गयें है तथा सभी योजनाओं पर असर पड़ता हुआ दिख रहा है। इसी तारतम्य में 132 वे दिवस पर 14 अप्रैल 2023 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के पावन अवसर पर सद्भावना दिवस हेतु अध्यक्ष फिरन लाल राज की अध्यक्षता में पूरे 60 पंचायत के सचिवों द्वारा धरना स्थल पर मुख्यमंत्री को सचिवों के मांग को पूरा करने हेतु सदबुद्धि प्रदान करने के लिए हड़ताल स्थल पर सद्भावना दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि आए और हमारी मांगों को जल्द पुरा करें।



