छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
हरदी (हरि)में मनाई गई भारत रत्न डा अम्बेडकर जयंती…

हरदी (हरि)में मनाई गई भारत रत्न डा अम्बेडकर जयंती
जांजगीर-चांपा। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती हरदी में मनाई गई जिसमे बाबा साहब के प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत हरदी (हरि) के सरपंच गौरव सिंह उपस्थित रहें। गौरव सिंह ने कहा कि आज के दिन एक सूरज चमका था जिसने हमें संविधान दिया। आज उनका जयंती है इस अवसर पर कांग्रेस नेता गोविंद खरसन, एनएसयूआई नेता सत्येंद्र सूर्या, कृष्ण कुमार खरे, मोहनलाल निलकन, गणपति रत्नाकर, बालाजी श्रीवास, शिवानंद कुमार, जितेन्द्र सिंह, विजय यादव शामिल रहें।



