Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कश्मीर के लिए अपने प्राणो की आहूति देने वाले बलिदानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया याद…

जांजगीर-चांपा। जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उ पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनके दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने कहा कि डाक्टर मुखर्जी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन सच्चे देशभक्त के रूप में बिताया वो आजाद भारत के प्रथम बलिदानी थे जिन्होंने कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए अपने प्राणो की आहूति दे दी। जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा ने स्व मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार 70 वर्षो से कश्मीर को भारत में विलय कराने की लड़ाई को लगातार लड़ते हुए इस सपने को 2019 में पूरा किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन से हम सभी कार्यकर्ताओ को प्रेरणा लेकर अपने जीवन का कण कण देश के परम वैभव को शिखर तक पहुंचाना है। जिला उपाध्यक्ष अमर सुलतानीया ने कहा कि देशभक्त डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि हमारे देश में दो निशान दो विधान नही चलेंगे और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है जहा धारा 370 लागू नही होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विवेका गोपाल एवं आभार मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने किया। उक्त कार्यक्रम में महामंत्री यशवंत साहु, उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नंद चौधरी, अनुराधा शुक्ला, शेषशंकर तिवारी, अभिमन्यु राठौर, बद्री केशरवानी, सुमित प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, अमित यादव, मोहन यादव, प्रदीप सोनी, अनिल शर्मा, प्रेमलता कौशिक, डाक्टर धनेशवरी जागृति, सरोज साहु, धर्मेंद्र राणा, मुकेश भोपालपुरिया, उमेश राठौर, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, पलाश चंदेल, सुशील सिंह, दिनेश राठौर, सोनु यादव, प्रदीप राठौर, दिव्याश चंदेल, गोलू दुबे, अजय कौशिक, योगेश चौरसिया, देवानंद गढ़वाल, संतोष यादव, सुरेंद्र यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  नगरीय निकायों और पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने दिया जोर, प्रमुख सचिव पंचायत, सचिव नगरीय प्रशासन और सामान्य प्रशासन से बैठक में हुई निर्वाचन की तैयारियों संबंधी महती चर्चा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!