Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

होण्डा एक्टिवा चोरी करने वाले 02 आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार…

होण्डा एक्टिवा चोरी करने वाले 02 आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
प्रकरण में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया
 
जांजगीर-चांपा। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लड़के अपने पास चोरी की होण्डा एक्टिवा रखे है जिसको बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिसकी सूचना पर शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ द्वारा मेला ग्राउण्ड शिवरीनारायण के पास घेराबंदी कर दबिश दिया गया। जहां से 02 लड़के होण्डा एक्टिवा 125 बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी के साथ मिले जिनको पूछताछ करने पर अपना नाम कृष्णा बरेठ उम्र 20 वर्ष निवासी बाराद्वार हा.मु. सीएसबी कालोनी कोसा बाड़ी कोरबा एवं मितेश शाह उम्र 20 वर्ष सीएसबी कालोनी कोरबा का रहने वाला बताया गया। जिनको उक्त गाड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना बताया गया जिस पर आरोपियों के कब्जे से 02 नग होण्डा एक्टीवा बरामद कुल कीमती 80 हजार रुपए को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध इस्त कमांक 05/23 धारा 41(1-4) जाफौ. / 379.34 भादवि के तहत् कार्यवाही करते हुये आरोपी कृष्णा बरेठ उम्र 20 वर्ष निवासी बाराद्वार हा मु. सीएसबी कालोनी कोसा बाड़ी कोरबा एवं मितेश शाह उम्र 20 वर्ष निवासी सीएसबी कालोनी कोरबा को 26 मई 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया एवं प्रकरण में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना शिवरीनारायण के नेतृत्व में प्रआर. शिवनंदन जलतारे, आर. अर्जुन यादव, श्रीकांत सिंह, तेरस राम साहू, प्रवीण साहू, योगेश बंजारे, महेन्द्र राज का योगदान सराहनीय रहा है।

See also  कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का किया सम्मान... अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मनाया गया बोरे-बासी तिहार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!