छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए घरती में वृक्षारोपण आवश्यक – राजकुमार साहू, सेमरा में जनप्रतिनिधियों के साथ युवाओं ने लगाए फलदार एवं छायादार पौधे…

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेमरा के बाजार में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशेष रूप में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति एवं भाजपा नेता राजकुमार साहू के साथ युवा भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र कौशिक मौजूद थे। वृक्षारोपण अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं गावों के युवाओं द्वारा 100 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पौधे को सुरक्षित रखने के लिये पुख्ता इंतजाम किया गया। उपस्थित युवाओं संबोधित करते हुए सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि घरती में वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। यदि अधिक पेड़ लगाए जाएं, तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन जाएगा। नरेंद्र कौशिक ने कहा कि वृक्षारोपण से प्रदूषण भी कम होता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित हो जाता है। इस दौरान डॉ. एस प्रकाश कश्यप, डॉ. योगेंद्र साहू,मिथलेश सिंह ,शैलेश सिंह,शिवेंद्र सिंह, मोनो महाराज, प्रिन्सु सिंह, अनिल महंत, पालू कर्ष,सोनू श्रीवास, शशि कश्यप, रोहन साहू, मुरारी महाराज, सौरभ तिवारी, कश्यप विमल एजेंसी सूरज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



