Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 109 वाहन चालकों के विरूद्व 42 हजार रुपए का समन शुल्क लिया गया…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 22 जून 24 को विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें मोटर सायकल में तीन सवारी, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, वाहन में रिफलेक्टर ग्लास नही होना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, बिना लायसेंस के वाहन चलाना एवं अन्य मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत जिले में कुल 109 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 42 हजार रुपए का समन शुल्क लिया गया।
 जिला पुलिस जांजगीर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नही चलाने एवं वाहन में प्रेशर हार्न नही लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइस दी जा रही है।

See also  भगवान परशुराम का षोड़षोपचार पूजन आरती सहित श्रद्धांजलि दीपक प्रज्वलित कर मनाया गया प्रागट्योत्सव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!