राशि बड़ी और काम छोटा क्या इन्ही वजह से रेंजर मनेंद्रगढ़ पर उठती रही है उंगली, मनेंद्रगढ़ रेंज में कराए गए सभी कार्यों का सूचना पटल मौके से क्यूं है गायब…

मनेंद्रगढ़। निर्माण कार्य में पारदर्शिता लाने कार्य स्थल पर निर्माण संबंधी सभी जानकारी सूचना पटल पर अंकित होना नियम में होता है फिर कार्य किसी भी एजेंसी का हो। परंतु मनेंद्रगढ़ रेंज में पदस्थ रेंजर इस बात को क्यूं दरकिनार करते रहे हैं वही बता सकते हैं । इनके द्वारा तीन चार माह पूर्व केल्हारी रेंज में कई बांध बनाए गए जिसकी गुणवत्ता और बांध में व्यय की गई राशि पर अक्सर सवाल उठते देखे गए और कई मामले तो वकील के माध्यम कलेक्टर तक जांच के लिए तलब किए गए परंतु रेंजर साहब का कार्य करने का ढर्रा नही बदला बल्कि पोल खुलने के डर से पत्रकारों पर ही दांव पेंच का तरीका ढूंढने लगते हैं सूत्रों की माने तो तीन महीने पहले घुईपानी के बल्हीधार नदी में इनके द्वारा एक स्टाप डेम बनवाया गया है जिसकी व्यय राशि और निमार्ण कार्य की स्थिति को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है की जनाब रेंजर साहब स्टाप डेम की स्वीकृत राशि में जमकर बंदरबांट किए हैं और आधे से भी कम राशि में स्टाप डेम बना दिया। जिस पर भी शिकायत हो तो अंदर खाने की सारी बातें सामने आ जायेंगी। स्टाप डेम की लंबाई चौड़ाई ऊंचाई और गहराई सहित प्राक्लन अनुसार कार्य भी नही कराया गया है जो जांच का विषय है।आपको बता दें की खैरबना बीट में सागौन कटाई और वनभूमि पर अतिक्रमण की खबर को असत्य करार देते हुए जिस मनेंद्रगढ़ रेंजर ने मौका मुआयना करना भी उचित नहीं समझा उसकी जांच और कार्यवाही मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वन वृत के अधिकारियों द्वारा किया जायेगा जिस बात पर भी रेंजर साहब गुस्से में लाल पीले हो लोगों से बोल वचन करते देखे जा रहे हैं।



