Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जरूरत मंदों की जीवन रक्षा व स्वयं को स्वस्थ रखने रक्तदान महत्वपूर्ण – डॉ राठौर, विप्लव संस्था ने किया रक्तदाताओं का सम्मान…

जरूरत मंदों की जीवन रक्षा व स्वयं को स्वस्थ रखने रक्तदान महत्वपूर्ण – डॉ राठौर,

विप्लव संस्था ने किया रक्तदाताओं का सम्मान

जांजगीर-चांपा। नियमित रक्तदान के कई फायदे है। इससे न हम केवल जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा कर सकते हैं बल्कि अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकते है। यह बात जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक जांजगीर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अश्वनी राठौर ने कही। वे विश्व रक्तदान दिवस पर सामाजिक संस्था विप्लव के सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय जांजगीर में रक्तदान करने व रक्तदाताओं के सम्मान अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान देहदानी व रक्तदाता नूतेन्द्र सिंह रेसू व विप्लव के सदस्य प्रशांत जैन ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित विप्लव के संस्थापक सदस्य दीपक कुमार यादव ने कहा कि विप्लव व निःस्वार्थ सेवा संस्थान जैसे संस्थाओं से जुड़कर युवा रक्तदान कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों में जागरूकता आई है। संस्था के कई युवाओं ने स्वयं आगे आकर जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट किया है। ब्लड बैंक में पदस्थ पैथोलाजिस्ट डॉ. संगम लाल स्वाइन ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि थैलेसिमिया, सिकलिन, कैंसर, डायलिसिस, गर्भवती माताओं व अन्य चिकित्सकीय कारण से ब्लड की जरूरत मरीजों को पड़ती है जिसके लिए ब्लड बैंक उनकी मदद करता है। आभार प्रदर्शन राकेश शर्मा बिट्टू ने किया। कार्यक्रम को संपादित करने में संस्थापक सदस्य विकास मिश्रा, विपुल उपाध्याय, अनीश शर्मा, अंकित शर्मा सहित संस्था के सदस्यों का योगदान रहा।

See also  CG Board Result 2026: जानें कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? बोर्ड परीक्षा के नतीजों पर आया पहला बड़ा अपडेट

इन युवाओं का हुआ सम्मान

इस दौरान विप्लव सामाजिक संस्था द्वारा प्रशांत जैन, आदर्श सिंह, अमन प्रताप सिंह, अभिषेक तिवारी, रंजन यादव, आकाश सिंह मिंकू, आर्यन सिंह, अरमान शर्मा, बलबीर सिंह, नूतेन्द्र सिंह, मनीष लच्छवानी, गौरव सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, अनुभव सिंह धीरज व निःस्वार्थ सेवा संस्थान के राकेश श्रीवास, उत्तम यादव, पल यादव, लव केंवट, दिलीप यादव का सम्मान किया गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!