Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दो युवकों से 01लाख 72 हजार 500 रुपए के नकली नोट जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

दो युवकों से 01लाख 72 हजार 500 रुपए के नकली नोट जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई
 
आरोपियों  के कब्जे से 500-500 के कुल 172500 रुपए कलर प्रिंटर, पेपर कटर, बाइक एवं मोबाइल फोन को किया गया जब्त
 
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ पुलिस ने स्थानीय युवकों से के कब्जे से 500-500 रुपए के चार बंडल नकली नोट जब्त किया गया है। पुलिस को मुखबि सेर सूचना मिला की बस स्टैंड मेऊभाठा थाना पामगढ़ के पास वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर निवासी भिलौनी नकली नोट रखकर खपाने के लिए घूम रहा है सूचना पर गवाहों को साथ लेकर रेड कार्यवाही किया गया।
  रेड कार्यवाही दौरान मौके पर वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर उम्र 38 वर्ष निवासी भिलौनी मिला जिससे पूछताछ करने पर उसके कब्जे से विभिन्न सीरीज के 500 रुपए के  नकली नोट 14000 रुपए, मोबाइल रेडमी कंपनी का तथा बाइक सीजी 11ए एच 5861 को जप्त कर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया। जो अपने साथी रामसागर बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी डोंगाकोहरोद के साथ मिलकर अपने अपने घर में 500 रुपए के नकली नोट छापकर बाजार में खपाना बताये।
  प्रकरण में आरोपी वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर उम्र 38 वर्ष निवासी भिलौनी के कब्जे से 500 रुपए के 249 नकली नोट कीमती 124500 रुपए तथा अन्य आरोपी रामसागर बंजारे उम्र 26 वर्ष निवासी डोंगाकोहरोद के कब्जे से 500 रुपए के 96 नकली नोट कीमती 48000 रुपए कुल जुमला 345 नकली नोट कीमती 172500 रुपए तथा नोट छापने के कलर प्रिंटर, पेपर कटर तथा घटना में उपयोग किये बाइक क्रमांक सीजी 11 एएच 5861,मोबाइल विवो कंपनी को विधिवत जप्त किया गया है।
 प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा का पर्याप्त सबूत पाए जाने से 09 अप्रैल 23 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सनत मांत्रे, सउनि.रामदुलार साहू, सुनील टैगोर,आरक्षक शिवराय सागर,विश्वजीत आदिले, उमेश दिवाकर,अनुज खरे,श्याम ओगरे, म. सै.आरती भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  IML 2025: सचिन तेंदुलकर की टीम ने रायपुर में वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराया, जीता IML 2025 का खिताब...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!