Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पोड़ी बचरा से चोरी हुई बुलेरो वाहन सूरजपुर से दस्तयाब, खरीद-फरोख्त में शामिल आरोपी गिरफ्तार, चोरी के विरुद्ध कोरिया पुलिस को मिल रही निरंतर सफलता…

कोरिया। प्रार्थी अभय कुमार उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सांवला, पुलिस चौकी पोड़ी बचरा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भाई स्वर्गीय अमर सिंह की बोलेरो वाहन क्रमांक MP 65 T 0637 घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। जिसे कोई अज्ञात चोर दिनांक 21.03.2024 एवं 22.03.2024 के मध्य रात्रि चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 119/2024 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीकृत विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 21 मई 2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की हुई बुलेरो ग्राम अंजोकला थाना पटना निवासी नीलू साहू पिता रामदुलार साहू उम्र 27 वर्ष के पास है। जिसके पश्चात कोरिया की पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रकरण के चोरी गए बोलेरो को करीब 45 दिन पूर्व गिरजापुर से अनजान व्यक्ति से ₹20000 में गिरवी रखा था। उस समय विश्वास हो गया था कि बोलेरो वाहन इतनी कम कीमत पर गिरवी में रख रहा है तो निश्चित ही यह चोरी का होगा।

See also  जिला पंचायत में आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा

उसके बावजूद भी पैसे की लालच में आकर गिरवी रखे बोलेरो वाहन को दिनांक 20 मई 2024 को सूरजपुर के आकाश साहू नाम के कबाड़ी को ₹36000 में बिक्री कर दिया था। आरोपी का मेमोरेंडम कथन लिखकर आरोपी नीलू साहू से घटना में चोरी गए बोलेरो वाहन को कबाड़ी आकाश साहू के कबाड़ से वाहन एवं बिक्री रकम ₹36000 नगद दिनांक 21 मई 2024 के रात्रि में ही आरोपी नीलू साहू के कब्जे से जप्त किया गया है। प्रकरण में धारा 411 भा.द.वि. जोड़कर आरोपी नीलू साहू को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया है। कबाड़ी आकाश साहू अभी भी फरार है जिसकी निरंतर पतासाजी की जा रही है।

See also  नक्सलियों के लेव्ही वसुलने में संलिप्त 5 आरोपी हुए गिरफ्तार, मनी ट्रेल का किया गया पर्दाफाश ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!