Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सर्वार्थ सिद्धि योग में श्री हनुमान प्रकटोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया : आचार्य उमेश दुबे… लहर लहर लहराया रे झंडा बजरंगबली का… भजन के साथ प्रभात फेरी कीर्तन मंडली ने किया ग्राम भ्रमण…

सर्वार्थ सिद्धि योग में श्री हनुमान प्रकटोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया : आचार्य उमेश दुबे

लहर लहर लहराया रे झंडा बजरंगबली का… भजन के साथ प्रभात फेरी कीर्तन मंडली ने किया ग्राम भ्रमण

जांजगीर-चांपा। गुरूवार को चैत शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव का पर्व मनाया धूमधाम से मनाया गया।सर्वार्थ सिद्धि योग में श्री हनुमान प्रकट उत्सव का पर्व प्रारंभ हुआ। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का शुभ संयोग,भौतिक सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह की राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से बड़ा ही लाभकारी रहेगा। इस संबंध में आचार्य पंडित उमेश दुबे ने कहा कि श्री हनुमान जी की पूजा उपासना,अनुष्ठान के साथ सुंदरकांड का पाठ,हनुमान चालीसा पाठ,हनुमान अष्टक का पाठ,हनुमान जी के समक्ष ‘श्री राम नाम’ के जप,फल- फूल अर्पित कर,सिंदूर का चोला,भोग प्रसाद अर्पण करना चाहिए।केसरीनंदन के पुत्र हनुमान जी भगवान शिव के रूद्र स्वरूप 11 वे अवतार माने जाते हैं जिन्हें संकट मोचन भी कहते हैं। वह अपने भक्तों के सभी संकट कष्ट को दूर करने वाले हैं साथ ही अपने भक्तों में शक्ति और साहस का आशीर्वाद प्रदान करने वाले हैं। आज के दिन राम मंदिर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से होते हुए भक्तो की टोली,प्रभातफेरी कीर्तन मंडली द्वारा महावीर चौक,ठाकुरदेव स्थित हनुमान जी,हनुमान चौक हटरीबाजार,बस स्टैंड चौक चंडी मंदिर स्थित हनुमान जी,कहार मोहल्ला स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी,कंकालीन मंदिर श्री हनुमान जी दक्षिण का पूजन-अर्चन करते हुए भाटापारा स्थित दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात यज्ञ हवन पूर्णाहुति की गई। इस भव्य शोभायात्रा में आचार्य पंडित उमेश दुबे,मोहनलाल कश्यप,मनोज तिवारी,सरवन,विजय कुमार थवाईत,छतराम कहार,महेश बरतराम आदित्य,दूजराम कश्यप,शत्रुघ्न,अभिराम,महाराम,रोहन कश्यप,साहू,कुमार थवाईत,खदा कहार,सुर्दशन वैष्णव, भुवनेश्वर,छोटेलाल कहार,सहीत प्रभात फेरी कीर्तन मंडली शामिल हुए। मोहनलाल कश्यप द्वारा उपस्थित हनुमान जी के सभी भक्तों को हनुमान चालीसा पुस्तक भेंट की गई।

See also  खाद्य सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरणीय सुरक्षा नवोन्मेष से ही संभव है: प्रोफेसर के. के. चंद्रा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!