छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
विवेकानंद स्कूल की होनहार छात्रा यामिनी बरेठ ने कक्षा दसवीं में 88.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया जांजगीर-चांपा जिले का मान…

जांजगीर-चांपा। विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल जांजगीर की कक्षा 10वीं की छात्रा यामिनी बरेठ पिता स्व. झाड़ू राम बरेठ, माता श्रीमती गीता देवी बरेठ, भाई पवन, पंकज बरेठ ने माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ रायपुर (सीजी बोर्ड) द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा में 88.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। होनहार छात्रा यामिनी बरेठ की इस उल्लेखनीय सफलता पर बरेठ समाज छत्तीसगढ़ ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।



