Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सेमेस्टर परीक्षाओं में रि चेकिंग की माँग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से मिले एनएसयूआई के पदाधिकारीगण…

सेमेस्टर परीक्षाओं में रि चेकिंग की माँग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से मिले एनएसयूआई के पदाधिकारीगण
 
जांजगीर-चांपा। शुक्रवार को अल्प प्रवास पर जांजगीर पहुँचे उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल  से रि चेकिंग की माँग को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसजनो के उपस्थिति मे एनएसयूआई के पदाधिकारियो ने विधानसभा अध्यक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में मुलाकात की। हम अपनी माँग को लेकर ज्ञापन सौंप कर जानकारी देते हुए बताया की भारतीय राष्ट्रिय छात्र संगठन रि चेकिंग की माँग को लेकर पिछले एक महीने से लगातार प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान संगठन ने के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्विद्यालय घेराव भी किया और पिछले दिनों संगठन के अध्यक्ष आकाश तिवारी द्वारा अनिश्चित कालीन भुख हड़ताल भी किया गया था। जिस पर विश्विद्यालय ने लाॅ विषय के लिए रि चेकिंग की सुविधा प्रदान की, परंतु अन्य विषयो में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिस पर विश्विद्यालय द्वारा अटल बिहारी के नियमो का हवाला देते हुए गुमराह किया जा रहा है, जबकि  कोरोना के पूर्व ये सुविधा बच्चों को प्रदान की जा रही थी। जिस पर जबसे आनलाइन प्रणाली से परीक्षा प्रारंभ करने के बाद रोक लगा दी गयी थी परंतु अब जबकि दोबारा आफलाइन प्रणाली द्वारा परीक्षा ली जा रही है। तो छात्रो की माँग है की दोबारा रि चेकिंग की सुविधा प्रदान की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कमल सिंह मरावी, जितेंद्र दिनकर, प्रतीक पांडे, अमन तिवारी, सिद्धार्थ शर्मा, अंकित राठौर, संजीव साहू, राहुल खरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

See also  कलेक्टर ने किया ग्राम खोखरा, धाराशिव और मेंहदा में किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!