Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मोदी जी से केवल संविधान नहीं बल्कि राजनीति, नेतृत्‍व और अनुशासन का पाठ भी पढ़ना चाहिए समूचे कांग्रेसियों को – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

अपनी सामंती सोच से बाहर आएं महंत और देखें वे और उनकी पार्टी देश में कहां खडी है

वामपंथी सोच की गिरफ्त में आकर बरबाद हो रही समूची कांग्रेस

आपस में लड़ना बंद कर पार्टी संचालन और नेतृत्‍व क्षमता का पाठ भी पढ़ें मोदी जी से

मुंह में चांदी का चम्‍मच लेकर पैदा हुए डॉ चरणदास महंत को कहां भाएगा चाय बेचने वाला

जांजगीर-चांपा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान का पाठ पढ़ने की जरूरत है, बल्कि आपस में झगड़कर पार्टी को बिखराव की कगार में पहुंचा चुके कांग्रेस के इन नेताओं को राजनीतिक सूझबूझ, पार्टी संचालन, नेतृत्‍व क्षमता जैसे पाठ भी मोदी जी से पढने की जरूरत है।

Advertisment

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी को गाली देना, अपशब्‍द कहना कांग्रेसियों की परंपरा बन चुकी है। महंत डॉ. चरणदास ने भी इसी परंपरा का निर्वाह किया है। दरअसल डॉ. महंत भी चांदी का चम्‍मच मुंह में लेकर पैदा हुए है, बचपन से ठाठ-बाट के आदी डॉ. महंत यह पचा नहीं पा रहे कि एक चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री बनकर पूरी दस साल तक न केवल शासन किया बल्कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रह चुकी कांग्रेस को इस बार लोकसभा चुनाव में मुकाबले के लायक भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे मोदी जी पर अनर्गल टिप्‍पणी करने से बचें और पढ़े लिखे डाॅ. महंत पहले सामंती सोच से बाहर निकलें और देखें कि प्रदेश और देश में वे और उनकी पार्टी कहां खड़ी है। आपकी पार्टी के शहजादे और शहजादी जिनके इशारे पर आप झाडू लगाने और पोछा लगाने को तैयार रहते हैं, उत्‍तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीटों पर चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। पार्टी पूरी तरह बिखर गई है। समझदार नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जो बचे हें वे वामपंथी सोच की गिरफ्त में हैं और आपस में लड़ भिड़कर पार्टी की स्थिति और खराब कर रहे हैं।

See also  मारुति सुजुकी की कारों की कीमतों में 8 अप्रैल से 62 हजार तक की बढ़ोतरी! जानिए क्या है वजह…

मोदी जी की शिक्षा को लेकर दुरूप्रचार न करें महंत

मोदी जी की शिक्षा को लेकर महंत के बयान को दुष्‍प्रचार बताते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि महंत की यह टिप्‍पणी पूरी तरह गलत है। मोदी जी ने बनारस में दाखिल किए अपने पर्चे में अपनी शिक्षा का पूरा विवरण दिया है। यह चुनाव आयोग की वेबसाइट में उपलब्‍ध है जिसे कोई भी व्‍यक्ति देखकर संतुष्‍ट हो सकता है।

देश और दुनिया को गर्व है मोदी जी पर

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्‍व में भाजपा के साथ देश लगातार तरक्‍की कर रहा है। भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश 17 राज्‍यों में भाजपा की सरकार है वहीं मोदी जी के नेतृत्‍व में लगातार दस वर्षों से भाजपा ने देश की बागडोर संभाल रखी है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इस बार 400 पार के नारे के साथ फिर से हम देश में सरकार बनाने जा रहें हैं। ऐसे व्‍यक्त्वि से आप शिक्षा नहीं लेना चाहते तो मत लीजिये। महंत जी आपके मानने- न मानने से कुछ नहीं होगा। आज देश के 140 करोड़ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे लाखों एनआरआई भारतीयों को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।

See also  मुख्यमंत्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!