Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सभापति राजकुमार की अगुवाई में सरपंच, पंच सहित सैकड़ों ग्रामीण भाजपा शामिल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भगवा गमछा पहनाकर किया स्वागत..

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा लोकसभा अन्तर्गत नवागढ़ विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम गोधना में प्रदेश के कद्दावर नेता एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा चुनावी सभा ली गयी। चुनावी सभा के दौरान जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति एवं भाजपा नेता राजकुमार साहू के अगुवाई में ग्राम गोधना के सरपंच, पंच सहित सैकड़ों ग्रामीण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य शैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल सभी, सभी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मोदी की गारंटी योजना जैसे सैकड़ो योजनाएं चलाई जा रही है जिससे किसान आम जनता योग गरीब वर्ग के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में चल रही विष्णुदेव सरकार द्वारा महतारी वदन योजना जैसी सैकड़ो योजनाएं प्रदेश में संचालित किया जा रहा हैं। जिसका लाभ सीधे आम लोगों को मिल रहा है। आज भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत गोधना के सरपंच श्रीमती जीरा फिरतुराम साहू, पंचगण सहदेव साहू, संतोष साहू, सनत कश्यप, कन्हैया कश्यप, रामकिशुन साहू, संदीप साहू, सहेन्द्र यादव, गिरधर यादव, नवीन यादव, रामकुमार साहू, राजू साहू, डिगेश साहू, महेश साहू, रमेशर कश्यप, लकेश्वर साहू, गणेश राम साहू, भरत साहू, फुल-चंद कश्यप, लक्ष्मीनारायण धीवर, देव साहू, भाग राम कश्यप, लकेश्वर यादव, भागवत साहू, रामलाल कर्ष सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान प्रमुख रूप से नवागढ़ जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशान्त सिंह ठाकुर, भाजपा नेता चन्द्रराम साहू, जीवन लाल साहू, संजीव जी विशेष रूप से मौजूद थे।

See also  शपथ लेने के साथ ही विधायक भूलन सिंह मरावी एक्शन मूड में, जनता से मिली शिकायतों पर अधिकारियों को चेताया, कहा-काम करने का पुराना ढर्रा बदलें, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!