छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
एक लाख सात हजार 566 रूपए के गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार, बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं आरोपी, रिमांड पर भेजे गए जेल…

जांजगीर-चांपा। कोतवाली पुलिस ने एक लाख सात हजार 566 रूपए के गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुन्ना कुमार कहार (26) पिता ध्रुप देव निवासी बिलासपुर थाना भगवानपुर (बिहार) एवं गोविंद यादव (38) पिता स्व. हरपाल सिंह यादव निवासी बुझूवा थाना रसूल्लाबाद जिला कानपुर के विरुद्ध 20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
दरअसल, 29 अप्रैल 2024 को जांजगीर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति नया बस स्टैंड जांजगीर में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरपीएफ टीम को सूचना देकर संयुक्त टीम के साथ रेड कार्यवाही की गई, तब घटना स्थल नया बस स्टैंड जांजगीर में दो व्यक्ति मिले, जिन्हें पकड़ कर पूछताछ करने पर मुन्ना कुमार कहार निवासी बिहार एवं गोविंद यादव निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताया, जिनके पास से दो बैग के अंदर 10 किलो 605 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसको गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुध्द अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 29 अप्रैल 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



