Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस प्रदेश सचिव का इस्तीफा ! राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा प्रजातंत्र में सबको हक, विधायक नही रोक सकता, जांजगीर-चांपा के हक में लड़ाई जारी रहेगी…

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 30 मई को जांजगीर-चाम्पा में आमसभा है,उनके कार्यक्रम के ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव के पद तथा पार्टी से राघवेन्द्र पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लिखें पत्र में उन्होंने  कहा है कि सार्वजनिक जीवन में मेरी प्रोफाइल नेताओं की परिक्रमा करने की नहीं है, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों के लिए संघर्ष करने की है। उन्होंने कहा  कि 2023 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडने के लिए मैने पार्टी में आवेदन किया था समाचार पत्रों में जांजगीर-चांपा व अकलतरा विधानसभा में भी मुझे योग्य दावेदार बताया गया था किसी के द्वारा ईसे व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय मानना लोकतंत्र के लिये दुर्भाग्य की बात हैं उन्होंने लिखा है कि प्रजातंत्र में अपनी बात रखने का सबको हक है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि हत्या की धमकी देकर पार्टी का कोई विधायक मुझे नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा है कि आम लोगों का मुझ पर आशीर्वाद है। जनता की आवाज बनकर जांजगीर-चांपा के हक में लड़ाई जारी रहेगी, उन्होंने कहाकि पार्टी की मर्यादा का सम्मान करता हूँ। अत: पार्टी और कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद से त्यागपत्र देता हूं।
राघवेन्द्र की प्रोफाइल एक नजर में
राघवेन्द्र पांडेय छात्र जीवन से राजनीति में है वे जांजगीर महाविद्यालय  के छात्रसंघ अध्यक्ष तथा बिलासपुर विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष थे,मध्य प्रदेश एनएसयूआई के महामंत्री व छत्तीसगढ़ युवाकांग्रेस के प्रदेश सचिव थे। शिक्षा सड़क चिकित्सा सहीत समाज कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने काम किया है। प्रतिष्ठित समाजसेवक के रूप में शासन-प्रशासन सहीत सात समुंदर पार भी उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है, 2023 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में आवेदन किया था, तब से कुछ नेताओं की उनसे तना-तनी की खबरें सुर्खियों में थी।

See also  CG News: महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!