छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हुआ एक्सीडेंट, इंजीनियर घायल…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने अत्यधिक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चार पहिया वाहन चलाते हुए प्रकाश इंडस्ट्रीज के इंजीनियर संजय कुमार श्रीवास का भयानक एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल है। जांजगीर थाना पुलिस एवं जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर के सहयोग से तुरंत जिला चिकित्सालय जांजगीर में भर्ती कराया गया है। जहां पर इलाज जारी है।



