Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनसभा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के 27, 28 व 30 को…

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनसभा 27, 28 व 30 को जांजगीर चांपा लोकसभा के तीन अलग-अलग विधानसभा में जनसभा होगी। जहाँ वे क्रमशः 27 को कसडोल विधानसभा के लवन में 28 को अकलतरा विधानसभा के ग्राम पहरिया में एवं 30 को पामगढ़ विधानसभा के शिवरीनारायण में विशाल जनसभा को संबोधित कर प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के आमजन व कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री साय अपने सहज सरल अंदाज से प्रदेश की जनता के बीच में जाकर भाजपा के सभी ग्यारह लोकसभा प्रत्याशी के लिए भाजपा के कमल निशान पर बटन विजयी बनाने की अपील आमजनता से कर रहे है। क्योकि तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बनाना है ताकि देश विकसित भारत बन सके। विष्णुदेव साय के कार्यक्रम को लेकर पार्टी के नेताओ ने जनसभा के लिए उच्च स्तरीय तैयारी शुरू कर सभी प्रभारियो को अलग-अलग जवाबदारी दे दी है। मुख्यमंत्री के साथ में अन्य अतिथि के रूप में उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरूण साव, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, खुशवंत साहेब, गौरीशंकर अग्रवाल, नारायण चंदेल, सासंद गुहाराम अजगले, कृष्णकांत चन्द्रा, खिलावन साहु, दिनेश जांगीड, कमला पाटले, गुलाब चंदेल, सुभाष जालान, सनम जांगडे, धनीराम धीवर, सौरभ सिंह, संयोगिता जुदेव, लीलाधर सुलतानीया, प्रशान्त सिंह ठाकुर सहित हजारो कार्यकर्ताओ व आमजनता की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।

See also  लापरवाही से वाहन चलाते हुए चालक ने 15 गोवंशों को रौंदा, घटना के बाद भड़के तिल्दा के लोगों ने किया चक्काजाम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!